header ads
अबूझमाड़कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणस्वास्थ्य

CG News: माड़ मैत्री अभियान के तहत तीन दिवसीय योग शिविर का सफल समापन

600 से अधिक ग्रामीणों ने लिया लाभ, पद्मश्री पंडी राम मंडावी रहे मुख्य अतिथि

दण्डकारण्य दर्पण

 

 

 

नारायणपुर। जिले के आईटीबीपी सामरिक मुख्यालय जेलबाड़ी में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत नारायणपुर पुलिस, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का सफल समापन हुआ। पतंजलि योग समिति नारायणपुर शाखा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सुरक्षा बल के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट राजीव गुप्ता तथा 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के प्रभावी उपायों की भी जानकारी दी।

 

तीन दिनों तक चले इस शिविर में 600 से अधिक ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त किए। शिविर के दौरान प्रतिभागियों में योग के प्रति विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री पंडी राम मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

45वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट राजीव गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है। उन्होंने कहा कि माड़ मैत्री अभियान के माध्यम से स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जोड़ने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ सुरक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास को भी मजबूत करते हैं।

 

53वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। भविष्य में भी माड़ मैत्री अभियान के तहत ऐसे जनहितकारी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत आयोजित यह योग शिविर स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन, जनजागरूकता और जनसंपर्क को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पतंजलि योग समिति, मीडिया प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!