header ads
अधिकारकला और संस्कृतिकृषिछत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणराजनीतिराष्ट्रीयरोजगारशिक्षास्वास्थ्य

CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शहर मंडल नारायणपुर ने किया विशेष वृक्षारोपण

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आंवला, रीठा, सिंदूर, जामुन, मौलश्री और गुलमोहर सहित औषधीय एवं विलुप्तप्राय प्रजातियों के पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शहर मंडल नारायणपुर ने किया विशेष वृक्षारोपण

 

विलुप्तप्राय एवं औषधीय महत्व वाले पौधों का रोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं यशस्वी 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नारायणपुर द्वारा भाजपा कार्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औषधीय एवं विलुप्त होती प्रजातियों के पौधों का चयन कर उनका रोपण किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान आंवला, सिंदूर, रीठा, गुलमोहर, जामुन एवं मौलश्री सहित विभिन्न उपयोगी और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों को लगाया गया। भाजपा शहर मंडल टीम ने इन पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का दायित्व भी अपने ऊपर लिया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण से जोड़ना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें। यह अभियान मातृत्व, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का सुंदर संगम माना जा रहा है।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगाए गए पौधों का विशेष महत्व है। आंवला आयुर्वेद में अमृत फल माना जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तंत्र को मजबूत करने तथा आंखों और त्वचा के लिए लाभकारी होता है। रीठा प्राकृतिक क्लीनर के रूप में प्रसिद्ध है तथा इसके फल का उपयोग बालों और त्वचा की देखभाल में किया जाता है। जामुन मधुमेह नियंत्रण में सहायक माना जाता है और इसके फल, पत्तियां तथा बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

 

सिंदूर का पौधा पारंपरिक औषधीय उपयोगों के लिए जाना जाता है तथा इसकी जैव विविधता संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। गुलमोहर अपनी आकर्षक छटा के साथ पर्यावरण को सुंदर बनाने और छायादार वृक्ष के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं मौलश्री का वृक्ष सुगंधित पुष्पों, घनी छाया और औषधीय गुणों के कारण विशेष महत्व रखता है। आयुर्वेद में इसकी छाल और पत्तियों का उपयोग विभिन्न उपचारों में किया जाता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री संदीप झा, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष भगवती हलदार, शहर मंडल महामंत्री बिंदेश पात्र, शहर मंडल उपाध्यक्ष फातिमा बेगम, शहर मंडल मंत्री किरीट पटेल एवं सूर्यपाल दुबे, शहर मंडल आईटी सेल प्रभारी दीपक कोटा, सोशल मीडिया प्रभारी शशांक देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य सीमा सुराणा, फिरोज खान, महेश नाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ने का आह्वान किया। भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर निभाना होगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!