header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षा

CG News: नारायणपुर भाजपा शहर मंडल की मासिक बैठक संपन्न …

संगठन की कार्यप्रणाली, सिद्धांत और आगामी गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

भाजपा शहर मंडल की मासिक बैठक संपन्न

 

संगठन की कार्यप्रणाली, सिद्धांत और आगामी गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

 

नारायणपुर में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की कार्यप्रणाली को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला के दोनों महामंत्री संदीप झा और पंकज जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती रमशीला नाग ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी। बैठक में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती भगवती हलधर ने शहर मंडल की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।

 

भाजपा शहर मंडल महामंत्री बिन्देश पात्र ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम जनता के बीच पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलजीत सिंह आहूजा सहित शहर मंडल के कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान पार्टी के सिद्धांत, नियम और संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!