header ads
छत्तीसगढ़जगदलपुरनारायणपुरपर्यावरणबस्तररायपुरराष्ट्रीयशिक्षासत्य की खोजस्वास्थ्य

CG News: प्रदेश के कई जिलों में चढ़ा पारा, अगले चार दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगी गर्मी की तपिश

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगी गर्मी की तपिश

प्रदेश के कई जिलों में चढ़ा पारा, अगले चार दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भीषण गर्मी का असर तेज होने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

 

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में पारा 39.2 डिग्री तक पहुंच गया। बेमेतरा में 39.4 डिग्री, बिलासपुर में 39.2 डिग्री और सुकमा में 38 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कवर्धा में 38 डिग्री, रायगढ़ में 37.5 डिग्री और जगदलपुर में 36.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा संभाग में भी तापमान 35.7 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लू जैसे हालात बनने की आशंका जताई जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!