header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तरराष्ट्रीय

CG News: बारूद डंप निष्क्रिय करते समय हुआ विस्फोट, बस्तर रेंज में बढ़ी सतर्कता

मार्काबेड़ा–आदनार विस्फोट में चार जवान शहीद, डी-माइनिंग अभियान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

 

दंडकारण्य दर्पण

 

 

 

नारायणपुर, 2 मई 2026। कांकेर और नारायणपुर की सीमा से लगे अबूझमाड़ क्षेत्र के मार्काबेड़ा, कोरोसकोडो और आदनार के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान हुए विस्फोट में चार जवानों की शहादत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सुरक्षा बल माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री को बरामद कर उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सर्च अभियान के दौरान पहले एक डंप से कंप्यूटर, मॉनिटर और प्रिंटर जैसी सामग्री बरामद की गई। इसके बाद समीप ही एक अन्य डंप से लगभग 15-15 किलो की पांच बोरियों में रखे गए पटाखा पाउडर को बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ते की सहायता से टीम द्वारा इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की तैयारी की जा रही थी।

 

इसी दौरान अत्यधिक तापमान और रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण अचानक विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर ही तीन जवान निरीक्षक सुखराम वट्टी, आरक्षक कृष्णा कोमरा और आरक्षक संजय गढ़पाले शहीद हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल आरक्षक परमानंद कोर्राम को हेलीकॉप्टर से निकालकर उपचार के लिए भेजा गया, लेकिन उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि शहीद जवान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह टीम पूर्व में कई अभियानों में आईईडी बरामद कर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर चुकी थी।

 

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सुरक्षा बलों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया है। प्रशासन ने क्षेत्र में सर्च अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!