header ads
अधिकारछत्तीसगढ़नारायणपुरसामान्य ज्ञान

CG News: नारायणपुर एवं ओरछा विकासखण्ड के ग्रामों में 1 मई से 10 जून तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

दंडकारण्य दर्पण

नारायणपुर एवं ओरछा विकासखण्ड के ग्रामों में 1 मई से 10 जून तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

नारायणपुर, 30 अप्रैल 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा शिविरों की तिथियां, स्थान एवं प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति निर्धारित कर दी गई है। इस दौरान विकासखंड नारायणपुर और ओरछा के अलग-अलग ग्रामों में कुल 17 शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करना तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड नारायणपुर में 1 मई को खड़गांव, 8 मई को आमासरा, 13 मई को गोहड़ा (मालिंगनार), 18 मई को कोलियारी, 20 मई को बड़ेजम्हरी, 29 मई को सुलेंगा (धौ.), 6 जून को हलामी मुंजमेटा तथा 10 जून को गौरदण्ड में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विकासखंड ओरछा में 4 मई को आदनार, 6 मई को ओरछा, 11 मई को कुतुल, 15 मई को रेकावाया, 22 मई को जाटलूर, 26 मई को कोहकामेटा, 1 जून को कोंगे, 3 जून को कोडोली (कस्तुरमेटा) और 8 जून को गरपा में शिविर लगाए जाएंगे।

विकासखंड नारायणपुर के लिए सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम अभयजीत मंडावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विकासखंड ओरछा के लिए अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को नोडल अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

प्रत्येक शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की शिकायतों, मांगों तथा समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों को एक-एक शिविर से जोड़ा गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!