header ads
अपराधछत्तीसगढ़बस्तरसामान्य ज्ञान

CG News: नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन

कोंडागांव में 17 बसों पर कार्रवाई, 23,500 रुपये का जुर्माना वसूला

 

 

 

कोंडागांव

 

जिले में यात्रियों की सुरक्षा और सड़क परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष सघन जांच अभियान चलाया। जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम, जगदलपुर द्वारा 29 अप्रैल को यह अभियान संचालित किया गया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने और आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 23,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। कार्रवाई के दायरे में विभिन्न ट्रेवल्स कंपनियों की बसें आईं, जिनमें कांकेर ट्रेवल्स, महेंद्र ट्रेवल्स, रॉयल ट्रेवल्स, पायल ट्रेवल्स, दुबे ट्रेवल्स सहित अन्य संचालकों की बसें शामिल रहीं।

 

अभियान के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस और यात्री किराया सूची सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया गया।

 

जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस अभियान के चलते वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली है। परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी इस तरह के विशेष जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन सुविधा मिल सके।

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!