header ads
अधिकारछत्तीसगढ़परम्परागतशिक्षा

CG News: अंबेडकर जयंती पर संभाग की प्रतिभाओं का सम्मान, काव्य गोष्ठी और प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न

दंडकारण्य दर्पण

 

अंबेडकर जयंती पर संभाग की प्रतिभाओं का सम्मान, काव्य गोष्ठी और प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न

 

धमतरी में 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर गोंडवाना भवन में प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन, काव्य गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्वाधान में हुआ।

समारोह में रीवा मध्यप्रदेश के कबीर आश्रम चरोटा से आए संत अविनाश दास साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला देवी वाल्मीकि ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. जी आर बंजारे ज्वाला, सुंदरदास मानिकपुरी, डॉ. भागेश्वर पात्र और दिग्विजय सिंह कृतद शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 83 कवियों, लेखकों, साहित्यकारों, लोक कलाकारों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और समाज सेवियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 के राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आसना जगदलपुर की लघु व्यवसायी श्रीमती कुन्ती कुमारी मुरला, कोंडागांव की शिक्षिका श्रीमती अनसिया नेताम, हल्बी कवि उत्तम कुमार नाईक और सामाजिक कार्यकर्ता लेखशेखर नाग को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

बस्तर संभाग की प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शर्मा शांडिल्य, नंदकुमार प्रधान, योगेश कुमार साहनी और महेश्वर मुरला सहित अन्य लोगों ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता, साहित्यिक अभिव्यक्ति और प्रतिभाओं के सम्मान का समन्वय देखने को मिला, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!