header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरशिक्षा

CG News: नारायणपुर में 12वीं हिन्दी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1304 में से 1281 परीक्षार्थी हुए शामिल

दंडकारण्य दर्पण

 

नारायणपुर में 12वीं हिन्दी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1304 में से 1281 परीक्षार्थी हुए शामिल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत हिन्दी विषय की पुनः आयोजित परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। पूर्व में 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा निरस्त किए जाने के बाद 10 अप्रैल को पुनः परीक्षा आयोजित की गई, जिसे प्रशासन ने पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

 

मंडल मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा सामग्री का परिवहन और वितरण सुनिश्चित किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार परीक्षा नोडल अधिकारी दुष्यंत कीर्तिमान कोशले के मार्गदर्शन में मंडल की टीम द्वारा 6 अप्रैल को जीपीएस लॉक युक्त कंटेनर वाहन के माध्यम से गोपनीय सामग्री नारायणपुर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई।

 

इसके पश्चात 8 अप्रैल को वन टाइम लॉक सिस्टम के साथ सामग्री को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के समीपस्थ थानों तक पुलिस बल की निगरानी में पहुंचाया गया। परीक्षा के दिन निर्धारित प्रक्रिया के तहत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष सहित राजस्व अमले की उपस्थिति में गोपनीय सामग्री थानों से निकालकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाई गई और प्रश्न पत्रों का वितरण पारदर्शी ढंग से किया गया।

 

जिले के कुल 16 परीक्षा केंद्रों में 10 अप्रैल को प्रातः 9:15 बजे से 12:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान पंजीकृत 1304 परीक्षार्थियों में से 1281 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

पूरे जिले में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा, जिससे प्रशासन की मुस्तैदी और बेहतर समन्वय स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ प्रबंधन के चलते विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर प्राप्त हुआ।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!