header ads
नई दिल्लीराष्ट्रीयसामान्य ज्ञान

CG News: त्रिपुरा टीटीएएडीसी चुनाव: लता उसेंडी को मिली चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी, जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब

दंडकारण्य दर्पण

 

त्रिपुरा टीटीएएडीसी चुनाव: लता उसेंडी को मिली चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी, जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब

फरसगांव। त्रिपुरा में होने वाले त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी को पार्टी ने इस महत्वपूर्ण चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।

 

आगामी 12 तारीख को टीटीएएडीसी की कुल 28 सीटों पर मतदान होना है, जिनमें से 25 सीटें जनजातीय वर्ग के लिए आरक्षित हैं। चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।

 

इसी क्रम में 20 किल्ला बागमा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अमर जमातिया के समर्थन में भव्य पदयात्रा और विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई, जिससे क्षेत्र में भाजपा के प्रति उत्साह साफ नजर आया।

 

लता उसेंडी के नेतृत्व में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और जनजातीय हितों को प्रमुख मुद्दा बताया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, क्षेत्रीय विधायक रामपदा जमातिया और नेता तुतन दास सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

सभा में नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

कार्यक्रम के अंत में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया, जहां 321 परिवारों के सदस्यों ने विभिन्न विपक्षी दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन परिवारों ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का समर्थन करने की बात कही।

 

टीटीएएडीसी चुनाव को लेकर इस तरह के जनसंपर्क अभियान और जनसभाओं के जरिए समर्थन जुटाने की प्रक्रिया आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!