header ads
अपराधछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CG News: आयुष्मान योजना के तहत 59 अस्पतालों पर कार्रवाई, 33 निलंबित

छत्तीसगढ़ के बड़े हॉस्पिटलों में कार्यवाही

रायपुर में आयुष्मान योजना के तहत 59 अस्पतालों पर कार्रवाई, 33 निलंबित

रायपुर
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़े स्तर पर अनियमितताओं के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। प्रदेश के कुल 59 अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए 33 अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 26 अस्पतालों का भुगतान रोक दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह कार्रवाई उन अस्पतालों पर की गई है जिन्होंने योजना के तहत निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया। विशेष रूप से एचडीएम 2.0 पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं करने की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देश पर यह कदम उठाया गया।

कार्रवाई की जद में राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, महासमुंद और गरियाबंद जिलों के अस्पताल शामिल हैं। अकेले रायपुर के 43 अस्पताल इस कार्रवाई से प्रभावित हुए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ नजर आती है।

अधिकारियों का कहना है कि योजना में पारदर्शिता और मरीजों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं। साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!