header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररायपुरशिक्षा

CG: एक अप्रैल से ई-चालान की सुविधा अनिवार्य, भौतिक चालान बंद

 

 

 

एक अप्रैल से ई-चालान की सुविधा अनिवार्य, भौतिक चालान बंद

 

नारायणपुर | 19 मार्च 2026

 

राज्य शासन ने भौतिक चालानों की व्यवस्था को समाप्त करते हुए अब पूरी तरह ऑनलाइन ई-चालान प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक अप्रैल से चालान जमा करने की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से ही की जाएगी।

 

जिला कोषालय अधिकारी हरिश साहू ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत ओवर द काउंटर (ओटीसी) सुविधा लागू की गई है। इस प्रक्रिया में ई-चालान पोर्टल पर चालान भरते समय ही उसका डेटा सीधे बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाता है। इससे बैंक स्तर पर दोबारा चालान दर्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

 

 

 

कैसे काम करेगी नई व्यवस्था

 

नई प्रणाली में संबंधित व्यक्ति को पहले ऑनलाइन ई-चालान जनरेट करना होगा। इस चालान में दिए गए ट्रेजरी रेफरेंस नंबर (टीआरएन) के आधार पर बैंक काउंटर पर राशि जमा की जा सकेगी। इसके बाद बैंक द्वारा यह जानकारी ऑनलाइन माध्यम से कोषालय को भेज दी जाएगी।

 

 

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

 

जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस नई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करें। बैंकों और कोषालयों में ई-चालान प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

आम जनता के लिए सूचना

 

प्रशासन ने आम लोगों को भी सूचित किया है कि एक अप्रैल से चालान जमा करने के लिए केवल ऑनलाइन ई-चालान प्रणाली का ही उपयोग करना होगा।

 

यह नई व्यवस्था प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तेज बनाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!