header ads
कला और संस्कृति

Chhattisgarh: विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को गति देगा बजट संकल्प बजट 2026-27’ से विकास की नई उड़ान: संजय पांडे

नारायणपुर।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘संकल्प बजट 2026-27’ को प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप बताया गया। वरिष्ठ नेता एवं जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और ‘विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन को साकार करेगा।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह तीसरा बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है। इससे पहले राज्य सरकार का पहला बजट ‘ज्ञान’ और दूसरा ‘गति’ थीम पर था। इस बार समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका तथा ‘पॉलिसी से परिणाम’ तक की सोच को प्रमुखता दी गई है।

 

शिक्षा को सर्वाधिक प्राथमिकता

 

पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने बताया कि बजट में स्कूल शिक्षा के लिए सर्वाधिक 13.5 प्रतिशत प्रावधान किया गया है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू करने की घोषणा की गई है।

 

उद्योग और शहरी विकास पर जोर

 

राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के लिए 200 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

 

कृषि क्षेत्र को बड़ी सौगात

 

कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। भूमि विकास बैंक योजना हेतु 200 करोड़ रुपये दिए गए हैं। धान खरीदी पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि आगे भी एकमुश्त किसानों को देने की बात दोहराई गई।

मोदी विजन के अनुरूप बजट

 

संजय पांडे ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़’ की संकल्पना के अनुरूप है। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत दस्तावेज है।

प्रेसवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ लघु वनोपज मर्यादित संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्र प्रसाद बघेल, भाजपा वरिष्ठ नेता बृजमोहन देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री संदीप झा , भाजपा जिला मंत्री सन्तनाथ उसेंडी शहर मंडल महामंत्री बिन्देश पात्र और अनुराग पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमानंद नाग  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता जैन एवं भाजपा मीडिया प्रभारी सुदीप झा उपस्थित रहे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!