header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरस्वास्थ्य

CG: नारायणपुर में 44.6 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर में 44.6 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 1 मार्च 2026। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 44.6 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। दोनों मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 1.45 लाख रुपये आंका गया है।

साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से 18 बल्क लीटर शराब जब्त

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक सीजी 21 एफ 9826) सवार एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरत व्यापारी (52 वर्ष), निवासी बखरापारा, थाना व जिला नारायणपुर बताया।

 

तलाशी के दौरान पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे दो कार्टून से 24 नग अंग्रेजी शराब की बोतल (प्रत्येक 750 मि.ली.) बरामद की गई। कुल 18 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये है। आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

नारायणपुर-कोण्डागांव मार्ग पर 26.6 बल्क लीटर शराब बरामद

 

दूसरी कार्रवाई नारायणपुर-कोण्डागांव मार्ग पर की गई। यहां घेराबंदी कर हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी-17 केएफ-1120) सवार एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश कुलदीप (38 वर्ष), निवासी फरसगांव, जिला नारायणपुर बताया।

 

काले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 6 नग अंग्रेजी शराब बोतल (750 मि.ली.), 4 नग अद्धी (375 मि.ली.), 45 नग पौवा (180 मि.ली.) तथा 25 नग केन बीयर (500 मि.ली.) बरामद हुई। कुल 26.6 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। शराब की कीमत 25 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में कुल 75 हजार रुपये की जब्ती की गई।

 

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!