header ads
कला और संस्कृतिराष्ट्रीय

National: आस्था का महापर्व छठ पूजा का तीसरा दिन ,डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा …..

सलाहकार – शुभम उपाध्याय 

 

आस्था का महापर्व छठ पूजा का तीसरा दिन ,डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा …..

 

 

कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाय-खाय से प्रारंभ होने वाला छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्ण होता है।

 

मान्यताओं के अनुसार तीसरा दिन (संध्या अर्घ्य) का होता है जिसमें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे “संध्या अर्घ्य” कहते हैं। मान्यता है कि इस समय सूर्य अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ होते हैं, और यह अर्घ्य जीवन की कठिनाइयों को दूर करता है।

 

सूर्योपासना का यह महापर्व आरोग्य, सौभाग्य, संतान की प्राप्ति एवं उसकी रक्षा के लिए रखा जाता है जिसका उल्लेख स्कन्द पुराण में भी मिलता है।

 

इस दौरान व्रतियों द्वारा तीन दिनों तक तन एवं मन की शुद्धि हेतु कठोर व्रत रख सूर्य देव की उपासना की जाती है।

 

दिनकर के उगते और अस्ताचलगामी दोनों स्वरूपों की पूजा-अर्चना वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति की उपासना एवं इसके प्रति अटूट श्रद्धा भाव को भी प्रतिबिंबित करता है।

 

” भारतीय संस्कृति अद्भुत और महान संस्कृति ”

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!