भिलाई
CM भूपेश आज भिलाई में, भाजपाइयों को पुलिस ने रात में ही उठाया

– आज 18 नवंबर को सीएम भूपेश बघेल भिलाई, चरोदा, जामुल और रिसाली निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
– लगभग 177 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन सीएम करेंगे।
– सीएम भूपेश के दौरे को लेकर कुछ जगह विरोध की खबरें आई। इसे लेकर दुर्ग पुलिस अलर्ट मोड में है।

– पुलिस को लगता है कि जो नेता विरोध या प्रदर्शन कर सकते हैं, उन लोगों को अलग-अलग थानों में बिठा दिया है।
– दुर्ग सिटी एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि, दुर्ग-भिलाई, चरोदा समेत अन्य जगहों में पुलिस की तगड़ी पेट्रोलिंग है।

-सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थानों में बिठाया है। एसएसपी महोदय के निर्देशानुसार रात में पुख्ता पेट्रोलिंग हो रही है। कुछेक जगहों में विरोध की खबरें आई थी, वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। कुछ लोगों ने सड़क में विरोध प्रदर्शन के नाम पर चूना से लिखने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें भी हिरासत में लिया गया है। इनमें ठाकुर रणजीत सिंह, नितेश मिश्रा, विशाल शाही और रितेश ठाकुर समेत अन्य है। जिन्हें थाने में बिठाया गया है।



