header ads
अधिकारअपराधछत्तीसगढ़बस्तर

Chhattisgarh: राशन की दुकानों में करोड़ों का घोटाला : सरकारी राशन दुकानों से 6565 क्विंटल अनाज गायब, सवालों के घेरे में पीडीएस सिस्टम

राशन की दुकानों में करोड़ों का घोटाला : सरकारी राशन दुकानों से 6565 क्विंटल अनाज गायब, सवालों के घेरे में पीडीएस सिस्टम

बस्तर जिले में गरीबों के हिस्से का अनाज उन्हें नहीं मिल रहा उनका अनेक ही गायब कर दिया गया है। पीडीएस के तहत मिलने वाला चावल 84 सरकारी दुकानों से अचानक गायब हो चुका है। खाद्य विभाग की जांच में सामने आया कि 7 ब्लॉकों में 6565 क्विंटल चावल का कोई हिसाब-किताब नहीं है। यह चावल करीब 3 करोड़ 55 लाख रूपये का है। खाद्य विभाग की रूटीन जांच में राशन घोटाले का खुलासा हुआ तो दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया है।

इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि गरीबों के वितरण का अनाज आखिर गया तो गया कहा ? विभाग ने तुरंत सभी दुकानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं कुछ दुकानों से वसूली की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने भी इस पीडीएस घोटाले पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि पात्र लोगों को मिलने वाला राशन अपात्र लोगों तक पहुंच जाता है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस बार दोषियों पर तत्काल सख्त कदम उठाने होंगे, तभी इस तरह के घोटालों पर हमेशा के लिए रोक लग सकेगी। इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम राठौर ने बताया कि भौतिक सत्यापन के दौरान ही ये गड़बड़ी पकड़ में आई है। संबंधित एसडीएम को विस्तृत जांच के लिए प्रतिवेदन सौंपा गया है

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!