
नारायणपुर में एक बार फिर से मैराथन को दौड़ सेवा पखवाड़ा के तहत् 21 सितम्बर को होगा मैराथन दौड़
नारायणपुर, 18 सितंबर 2025// सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत् समाज कल्याण विभाग द्वारा 21 सितंबर, दिन शनिवार को नशामुक्ति अभियान अंतर्गत आत्म निर्भर भारत, फिट इंडिया और नशामुक्त भारत के सशक्त संदेश के साथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। 21 सितंबर को यह दौड प्रात 7.30 बजे से परेड ग्राउंड मैदान से प्रारम्भ होकर पुराना बस स्टैण्ड होते हुये जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, नगर पालिका परिषद से पुनः परेड ग्राउंड मैदान में उपस्थित होंगे। नशामुक्त अभियान मैराथन का आयोजन में जिले के गणमान्य नागरिक, आमजन, जनप्रतिनिधि, मिडिया के प्रतिनिधि, पत्रकारगण, खेल संघों के पदाधिकारीगण, जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों के विद्यार्थी सहभागिता प्रदान कर आयोजन के उद्देश्य को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। उक्त आयोजन में सहभागिता हेतु निर्धारित स्थल पर 21 सितम्बर को प्रातः 7.30 बजे स्वयं उपस्थित होते हुए अपने अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों को उपस्थित कराना सुनिश्चित करेंगे।




