रामकृष्ण मिशन आश्रम रक्षा बंधन 2022

- रामकृष्ण मिशन आश्रम रक्षा बंधन 2022

राखी पूर्णिमा के पावन अवसर हर साल की तरह इस साल भी रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर में दिनांक 11 अगस्त 2022 दिन गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्षो से चली आ रही यह रक्षा बंधन पर्व को रामकृष्ण मिशन आश्रम में बहुत सुंदर ढंग से मनाया जाता है। कक्षा पहली-दूसरी की बालिकायें कक्षा 11वी, 12वी के बड़े भईया लोगों के हाथों में राखी बांधती है और वही कक्षा 11वी 12वी के बालिकायें कक्षा पहली-दूसरी के छोटे भाइयों के कलाई पर राखी बांधती है। आश्रम में लगभग 750 बालकों को करीब 400 बालिकाओं ने राखी बांधी। इसके अलावा जिन बच्चों का अपना भाई अथवा बहन आश्रम में ही पढ़ाई कर रहे हैं वे लोग अलग से भी राखी बांधते हैं।

आश्रम के सह सचिव स्वामी अनुभवानंद, प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानन्द एवं अन्य स्वामीजीगण के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहकर मुख्य मंदिर में यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया। स्वामीजी लोगों का कहना है यह रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्तों को और भी मधुर और पवित्र बनाते हैं। आश्रम के सभी बालक एवं बालिकायें एक दूसरे से भाई बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़े रहे यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।



