header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीय

आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए ऐतिहासिक 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा मे कांग्रेसियों ने किया मुरकुची से मुण्डागांव तक पद यात्रा।

आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए ऐतिहासिक 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा मे कांग्रेसियों ने किया मुरकुची से मुण्डागांव तक पद यात्रा।

 

विधायक चंदन कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए ऐतिहासिक 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी द्वारा द्वितीय चरण में शुक्रवार को मुरकुची से प्रारम्भ होकर फरसागुड़ा,भानपुरी, तारागाँव,मुंजला,सोनारपाल,देवड़ा,

चमिया,हिरलाभाटा, छोटे आमाबाल, बड़े आमाबाल होते हुए मुण्डागांव मे समापन हुआ। पदयात्रा मे आजादी के इतिहास को घर घर पहुंचाएंगे, आजादी गौरव यात्रा अमर रहे,आदि नारों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हुए

शामिल।पदयात्रा का जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया और क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस के पद यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया।

 

पद यात्रा प्रभारी विधायक श्री चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने देश की गौरवशाली इतिहास को संजो के रखने के लिए यह यात्रा पूरे देश में निकाली जा रहीं है। आज कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता देश को एकजुट करने मे लगा हुआ है। विधायक ने ग्रामीणों को यात्रा मे सम्मिलित होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

 

पदयात्रा मे शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष( ग्रामीण) श्री बलराम मौर्य ने पदयात्रा में संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश को एकजुट करने का कार्य कर रहा है ताकि देश के शांति का माहौल बना रहे। आगे उन्होंने सभी कांग्रेसियों को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,विधायक प्रतिनिधि सालिक राम बघेल,श्याम सुंदर पांडे,निलय कश्यप,अचल बाजपाई,महेंद्र पांडे,लखेश्वर ठाकुर,शंकर सिंह, पुरन,श्रीधर कश्यप बीरबल चौहान,जगबंधु,नवल किशोर,कमल प्रसाद,जीवन सेठिया, डीजेंद्र पाढ़ी, चैन सिंह,नरेंद्र वैद्य, मोसू राम बघेल, दुकारू कश्यप,विष्णु पटेल,श्याम कुमारी ध्रुव, जया ध्रुव,सावित्री यादव, दयाराम दीवान,सोमारू राम कश्यप,सुनारू राम कश्यप मूंदीया राम पटेल,चिंता यादव,शिवनाथ कश्यप,भूगोल राम दीवान,शंकर बघेल,हीरा भारती धंसू नाग,डमरु राम,बनवाली चौहान,द्वारिका प्रसाद दीवान,मंगल राम,जयदास चौहान,डमरू कश्यप,पूरन बघेल,रूपनाथ यादव,रघुनाथ नाथ जयलाल कश्यप,रघुनाथ कोर्राम, दासरती लेदूराम,कपूर, रघुपति कश्यप,धनीराम चौहान,सुलधार बघेल,दुलबो राम,प्रेमशिंग बघेल,शिवलाल कश्यप,बलराम,सुखदेव कश्यप,रिति कोराम, छेडू, सुनील कुमार, लच्छिन, बुधनाथ,खेमराज कोराम,विद्याधर बघेल, साहदेव बघेल, अन्त,मानसिंह, बुधमन,कमलेश,रवींद्रनाथ लोकेश,बालसिंह,रतिराम,चिंगडू,लक्ष्मण,नीलकंठ,प्रेम बघेल,बालसिंह मौर्य,अर्जुन,कृष्ण कुमार,सियाराम,अमल राम, दौलत राम,कमलू बघेल,सनत कुमार, राजमन,फूलचंद,जयराम,समदूराम,सुदर्शन चरन सिंह, सोमारू राम कश्यप,वासुदेव कोराम,सत्यकांत कश्यप,,ओमकार यादव, विक्की,फागुन कश्यप,धनीराम बघेल, ढोई बघेल, वंशी ,भुनेश्वर बघेल,धर्मा पाढ़ी,अन्य कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!