
ग्राम कुरुसनार में समिति का गठन, संगठन विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
हिंदू समाज को संगठित करने और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
नारायणपुर। जिले के ग्राम कुरुसनार में आज समिति गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक में संगठन के विस्तार, हिंदू समाज को संगठित करने तथा ग्राम स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। दुर्गा वाहिनी की बहनों की सहभागिता भी कार्यक्रम में विशेष रूप से रही।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल दुग्गा, जिला उपाध्यक्ष उत्तम भौमिक, जिला सह मंत्री विक्रम यादव, जिला संयोजक करमवीर सिंह काकू, जिला सह संयोजक आशीष सिंह ठाकुर, जिला सुरक्षा प्रमुख मुकेश चौधरी तथा जिला महाविद्यालय प्रमुख राजा विश्वास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा गौतम दास, बिजन मंडल और राजेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समिति गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।




