header ads
Kankerअधिकारअपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़बस्तर

माओवादी संगठन को फिर खड़ा करने की तैयारी नाकाम, 8 लाख का इनामी चंदर समेत पांच गिरफ्तार

ग्रामीणों की बैठक लेकर संगठन को दोबारा सक्रिय करने की थी तैयारी, मुखबिरी के बाद मेंड्रा इलाके में पुलिस की कार्रवाई; एक साथी मंगेश फरार

माओवादी संगठन को फिर खड़ा करने की तैयारी नाकाम, 8 लाख का इनामी चंदर समेत पांच गिरफ्तार

 

ग्रामीणों की बैठक लेकर संगठन को दोबारा सक्रिय करने की थी तैयारी, मुखबिरी के बाद मेंड्रा इलाके में पुलिस की कार्रवाई; एक साथी मंगेश फरार

रिपोर्टर- अंकुर तिवारी

कांकेर। उत्तर बस्तर में माओवादी संगठन को दोबारा स्थापित करने की कोशिश कर रहे पांच माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आठ लाख रुपये का इनामी माओवादी DVCM चंदर कतलाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, सभी माओवादी क्षेत्र में ग्रामीणों की बैठक लेकर संगठन को फिर से सक्रिय करने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी मुखबिरी मिल गई, जिसके बाद मेंड्रा इलाके में कार्रवाई करते हुए पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उनका छठवां साथी मंगेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कांकेर में माओवादी संगठन को सक्रिय करने की कोशिश के मामले में पांच माओवादी गिरफ्तार
पुलिस की आधिकारिक गिरफ्तारी फोटो नहीं हैं.

गिरफ्तार किए गए माओवादियों में चंदर कतलाम (DVCM), मंगलू (पड्डा काकानार एरिया कमांडर), मनीषा परचापी, रमशीला और सनकी शामिल हैं। सभी को गोंडाहूर थाना लाया गया है। ये पांचों कल दोपहर से पुलिस की हिरासत में बताए जा रहे हैं, जबकि फरार मंगेश की तलाश जारी है।

 

ग्रामीणों की बैठक के जरिए संगठन को मजबूत करने की थी तैयारी

 

सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में कमजोर पड़ चुके माओवादी नेटवर्क को दोबारा सक्रिय करने के उद्देश्य से ये लोग ग्रामीणों की बैठक आयोजित करने की तैयारी में थे। इसके जरिए ग्रामीणों से संपर्क बढ़ाने और संगठन को फिर से खड़ा करने की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन बैठक होने से पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई। मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने मेंड्रा इलाके में कार्रवाई की और पांचों माओवादियों को पकड़ लिया।

 

आठ लाख के इनामी चंदर की गिरफ्तारी अहम

 

इस कार्रवाई में सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी DVCM चंदर कतलाम की मानी जा रही है। चंदर पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह माओवादी संगठन में डिविजनल कमेटी मेंबर के पद पर बताया जाता है। उसके साथ मंगलू की गिरफ्तारी भी अहम है, जो पड्डा काकानार क्षेत्र का एरिया कमांडर बताया जा रहा है। इन दोनों की गिरफ्तारी से उत्तर बस्तर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।अब बस्तर से माओवादियों का ख़ात्मा हो गया यह माना जा सकता है।

 

AK-47 और SLR मिलने की भी चर्चा

 

इस पूरी कार्रवाई के बीच हथियारों की बरामदगी को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एक AK-47 और एक SLR बरामद की है। हालांकि, हथियारों की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि और ये हथियार किसके कब्जे से मिले, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।

 

गिरफ्तारी के बाद कथित मारपीट की भी चर्चा

 

इस मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आ रहा है। सूत्रों के हवाले से गिरफ्तार माओवादियों के साथ हिरासत में कथित मारपीट किए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। गिरफ्तारी के दौरान क्या परिस्थितियां थीं और हिरासत में उनके साथ क्या व्यवहार किया गया, इसे लेकर भी कई सवाल हैं।

 

फिलहाल पांच माओवादी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि छठवां साथी मंगेश फरार है। पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद हथियारों की बरामदगी और पूरी कार्रवाई से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!