header ads
छत्तीसगढ़बस्तररायपुरराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ, चिकित्सा में संवेदनशीलता, संवाद और अनुभव को बताया अहम

एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ, चिकित्सा में संवेदनशीलता, संवाद और अनुभव को बताया अहम

एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ, चिकित्सा में संवेदनशीलता, संवाद और अनुभव को बताया अहम

रायपुर, 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक के अनुभव, मानवीय संवेदनशीलता और शारीरिक परीक्षण का विकल्प नहीं हो सकती। चिकित्सा सेवा में अत्याधुनिक तकनीकों के साथ रोगी के प्रति संवेदनशील व्यवहार, विश्वासपूर्ण संवाद और मानवीय स्पर्श भी बेहद जरूरी है।

राज्यपाल रमेन डेका आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के 16वें वार्षिक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, आईआरआईए के अध्यक्ष डॉ. पुष्पराज भटले, छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र के. बूधे सहित वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट, फैकल्टी सदस्य और रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे।

रेडियोलॉजी ने चिकित्सा निदान को दी नई दिशा

राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक्स-रे का आविष्कार चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ रहा है। रेडियोलॉजी ने रोगों की पहचान और उपचार को नई दिशा प्रदान की है। समय के साथ यह क्षेत्र एक्स-रे से आगे बढ़कर अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और अन्य अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीकों तक विकसित हुआ है, जिससे चिकित्सा निदान अधिक प्रभावी और सटीक बनाने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनके प्रभावी उपयोग के पीछे चिकित्सक का कौशल, अनुभव, विवेक और मानवीय समझ सर्वोपरि है।

मरीज के साथ संवाद और शारीरिक परीक्षण का महत्व

राज्यपाल ने रोगियों के शारीरिक परीक्षण और चिकित्सक-मरीज के बीच संवाद को चिकित्सा सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का संवेदनशील व्यवहार और मरीज से सहज संवाद उसके मन में भरोसा पैदा करता है। आधुनिक इमेजिंग तकनीकों के साथ चिकित्सकीय अनुभव, सूक्ष्म अवलोकन और नैदानिक समझ भी सटीक निदान के लिए आवश्यक हैं।

उन्होंने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र रॉय का उदाहरण देते हुए चिकित्सकीय अंतर्दृष्टि, अनुभव और मानवीय दृष्टिकोण की अहमियत पर प्रकाश डाला।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!