header ads
अधिकारअबूझमाड़कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुररायपुरशिक्षासामान्य ज्ञान

CG: शहीद जवानों के नाम पर जिले में होगा स्कूल, सड़क और सार्वजनिक स्थलों का नामकरण

शहीद जवानों के नाम पर जिले में होगा स्कूल, सड़क और सार्वजनिक स्थलों का नामकरण

 

दंडकारण्य दर्पण

नारायणपुर, 28 जुलाई।

 

नारायणपुर जिले में शहीद जवानों के सम्मान में स्कूलों, सड़कों, चौक-चौराहों, पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों तथा अन्य सार्वजनिक महत्व के स्थलों का नामकरण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय नारायणपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी करते हुए आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।

कलेक्टर कार्यालय से 27 जुलाई 2026 को जारी ज्ञापन में बताया गया है कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के पत्र के आधार पर की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार जिले के शहीद जवानों के नाम पर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का नामकरण 15 अगस्त तक पूरा किया जाना है।

 

प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है कि जिले के शहीद जवानों के नाम पर चिन्हित किए गए स्कूल, मार्ग, चौक-चौराहे, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक स्थलों के नामकरण के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों एवं शाला विकास प्रबंधन समितियों के प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

 

सूची में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के उन शहीद जवानों के नाम शामिल हैं जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों और कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अनेक वीर जवान शामिल हैं।

 

प्रशासन का उद्देश्य शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्थायी सम्मान देना और नई पीढ़ी को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा से जोड़ना है। प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद संबंधित स्थानों का नामकरण कर स्वतंत्रता दिवस तक प्रक्रिया पूर्ण किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!