header ads
अंतर्राष्ट्रीयखेलछत्तीसगढ़नई दिल्लीरायपुरराष्ट्रीयरोजगार

CG: विश्व मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत

 

 

रायपुर, 28 जुलाई 2026। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव की बेटी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी यादव आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

 

मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले भी उनसे मुलाकात हुई थी और आज उनकी सफलता पर दोबारा बात कर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं लगातार विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

 

इस अवसर पर ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, प्रोत्साहन और प्रदेशवासियों का विश्वास उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नई ऊर्जा देता है।

 

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। खेल और सेवा दोनों क्षेत्रों में उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतकर उन्होंने एक बार फिर छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव विश्व मंच पर बढ़ाया है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!