header ads
छत्तीसगढ़बस्तरराजनीतिरायपुर

CG: फरसगांव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

फरसगांव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

दंडकारण्य दर्पण

कोंडागांव, 28 जुलाई।

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सोमवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंचे। उनके आगमन पर भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक मांदर नृत्य, आतिशबाजी और जोरदार जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो फरसगांव मंडल अध्यक्ष देवेंद्र निषाद के नेतृत्व में किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद राहुल टिकरिहा ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रहकर युवाओं और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना चाहिए।

 

मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल टिकरिहा ने कहा कि प्रदेशभर में चल रहे ‘ज्वाइन बीजेपी’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाए तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाए।

 

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, जिला उपाध्यक्ष विजय पोया, तरुण साना, भाजयुमो जिला प्रभारी आदित्य पिपरे, सह प्रभारी शिल्पा साहू, जिला महामंत्री वीरेंद्र बघेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत पात्र, मूलचंद पांडे, शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता राव, मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, मंडल महामंत्री प्रवीण राव, रामकुमार कोर्राम, कपूर बैध, हेमंत नेताम, दीपक जायसवाल, योगेंद्र नेताम, सोनाली नेताम, रोहित मरकाम, कौशल शावरकर, निकितेश संगारी, विवेक सिकदार, सौरभ साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!