header ads
अधिकारछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीयरोजगार

CG News: महतारी वंदन योजना का पोर्टल जल्द खुलेगा, बस्तर संभाग से होगी शुरुआत

महतारी वंदन योजना का पोर्टल जल्द खुलेगा, बस्तर संभाग से होगी शुरुआत

 

रायपुर।

 

महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल आगामी एक सप्ताह के भीतर फिर से खोला जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त हो चुकी है और विभागीय स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

 

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया कि पोर्टल खोलने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा, जिसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी इसे खोला जाएगा। सरकार का उद्देश्य उन पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाना है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सकीं या योजना से जुड़ नहीं पाई हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गंभीर है और लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है और अब शेष पात्र हितग्राहियों को भी योजना से जोड़ने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

 

मंत्री ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद पात्र महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे, ताकि आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

 

बस्तर संभाग से शुरुआत किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों और प्राप्त मांगों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पोर्टल शुरू होने के बाद वहां की पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवेदन का अवसर मिलेगा। इसके बाद क्रमशः अन्य संभागों में भी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 

सरकार के इस निर्णय से उन महिलाओं में उम्मीद जगी है जो लंबे समय से महतारी वंदन योजना के पोर्टल खुलने का इंतजार कर रही थीं। अब अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल प्रारंभ होने की संभावना के साथ योजना के दायरे में और अधिक महिलाओं को शामिल किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!