header ads
अपराधनारायणपुररायपुरशिक्षास्वास्थ्य

CG News: बिलासपुर स्कूल दुष्कर्म मामला: सर्व सेन समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्कूल बंद करने और दोषियों को फांसी की मांग

 

बिलासपुर स्कूल दुष्कर्म मामला: सर्व सेन समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्कूल बंद करने और दोषियों को फांसी की मांग

नारायणपुर

बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा किए गए कथित दुष्कर्म और लगातार एक वर्ष तक किए गए शारीरिक शोषण के मामले को लेकर प्रदेश भर में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज नारायणपुर जिला सर्व सेन समाज ने छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पीड़ित छात्रा के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए दुष्कर्मी शिक्षक को फांसी की सजा देने की मांग की है। इसके साथ ही इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना की जानकारी होने के बाद भी मामले को दबाने वाले अन्य दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा सेंट जेवियर स्कूल का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से नारायणपुर सर्व सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के रौशन ठाकुर, सेलून संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश सेन, सर्व सेन समाज के जिला उपाध्यक्ष ओमकार कौशिक, बालेस्वर सेन, योगेंद्र, रवि, गजेंद्र, गन्ना, सुदर्शन सहित जिला सर्व सेन समाज और सेलून संघ के अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित र

हे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!