header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरपरम्परागतबस्तररायपुरराष्ट्रीय

CG News: नारायणपुर में शहीद जवानों को दी गई अंतिम सलामी, पूरे सम्मान के साथ गृह ग्राम रवाना

दंडकारण्य दर्पण

 

नारायणपुर में शहीद जवानों को दी गई अंतिम सलामी, पूरे सम्मान के साथ गृह ग्राम रवाना

 

नारायणपुर, 3 मई 2026। जिले में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए चार जवानों को नारायणपुर पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे और सभी ने नम आंखों से वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञात हो कि बीते दिन सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों के डंप को निकालते समय आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से चार जवान शहीद हो गए थे। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

 

अंतिम सलामी के दौरान बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

समारोह के पश्चात शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया। निरीक्षक सुखराम वट्टी के पार्थिव शरीर को बीजापुर भेजा गया, जबकि आरक्षक कृष्णा कुमार और संजय गढ़पाले के पार्थिव शरीर को कांकेर रवाना किया गया।

 

पूरे सम्मान और गरिमा के साथ दी गई इस अंतिम विदाई ने एक बार फिर जवानों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण कराया। जिले में शोक के साथ-साथ शहीदों के प्रति गर्व का भाव भी देखा जा रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!