header ads
अधिकारछत्तीसगढ़नारायणपुरशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: गरांजी एजुकेशन हब में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 6वीं, 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन आमंत्रित

 गरांजी एजुकेशन हब में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 6वीं, 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन आमंत्रित

नारायणपुर, 16 अप्रैल 2026।
जिले के गरांजी स्थित एजुकेशन हब में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6वीं, 9वीं तथा 11वीं (वाणिज्य संकाय) में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

संस्थानों में कुल लगभग 500 से 600 सीटों की क्षमता है, जिसमें कक्षा 6वीं के लिए 70 सीटें निर्धारित हैं, जबकि कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

 पात्रता एवं परीक्षा पैटर्न

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 5वीं में ए एवं बी ग्रेड से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण एवं सामान्य ज्ञान से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

कक्षा 9वीं के लिए कक्षा 8वीं में ए एवं बी ग्रेड से उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। परीक्षा में हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से 15-15 प्रश्न तथा सामान्य ज्ञान से 10 प्रश्न शामिल रहेंगे।

 आवेदन और परीक्षा तिथि

आवेदन पत्र 16 अप्रैल से 29 मई 2026 तक कार्यालयीन दिवसों में संबंधित संस्थाओं से प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र 1 जून 2026 शाम 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा।

प्रवेश चयन परीक्षा 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 6वीं की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा कक्षा 9वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

 कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) के लिए विशेष प्रावधान

कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इन कक्षाओं में प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर दिया जाएगा।

 विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

गरांजी एजुकेशन हब में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को देखते हुए यह विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं समयसीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!