header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरराजनीति

Chhattisgarh : रेमावंड–मोड़ेंगा सड़क को मिली 5.30 करोड़ की स्वीकृति, केदार कश्यप के प्रयासों से ग्रामीणों को बड़ी सौगात

रेमावंड–मोड़ेंगा सड़क को मिली 5.30 करोड़ की स्वीकृति, केदार कश्यप के प्रयासों से ग्रामीणों को बड़ी सौगात

 

नारायणपुर जिले के सुदूर अंचल में बसे ग्राम रेमावंड से मोड़ेंगा के बीच अब ग्रामीणों को पक्की सड़क की सौगात मिलने जा रही है। वर्षों से कच्चे रास्तों पर सफर करने की विवशता झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह खबर किसी वरदान से कम नहीं है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस मार्ग के लिए ₹5 करोड़ 30 लाख 97 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क 4.69 किमी लंबी होगी, जिसमें पुल-पुलियों का निर्माण भी शामिल है। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

यह संपूर्ण परियोजना छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत विकास को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

केदार कश्यप ने कहा यह सड़क ग्रामीण जनता के लिए केवल संपर्क मार्ग नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार से जुड़ने का नया रास्ता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व व सुशासन से आज नारायणपुर विकास की नई परिभाषा लिख रहा है।

यह सड़क निर्माण न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि आपातकालीन स्थितियों, कृषि कार्यों व जनसुविधाओं की आसान उपलब्धता में भी मील का पत्थर साबित होगा।
इस परियोजना से न केवल हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। स्थानीय ग्रामीणों औरजनप्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी व विधायक केदार कश्यप जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!