header ads
अपराधनारायणपुर

मास्क नहीं लगाने वालों पर नगर पालिका ने की कार्यवाही पिछले 10 दिनों में 87 लोगों पर लगा 8 हजार 700 रूपये का जुर्माना

मास्क नहीं लगाने वालों पर नगर पालिका ने की कार्यवाही
पिछले 10 दिनों में 87 लोगों पर लगा 8 हजार 700 रूपये का जुर्माना

 


नारायणपुर, 11 फरवरी 2022- कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम करने एवं जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा सघन अभियान चलाकर दुकानदारों और सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों एवं हाट-बाजारों पर लोगों द्वारा बिना मास्क के पाये जाने पर तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने वाले, सड़क पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ निरंतर सघन अभियान चलाया जाकर जुर्माना किया जा रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली ने बतााया कि दल द्वारा पिछले 1 फरवरी से आज तक ऐसे 87 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 8700 रूपये जुर्माना वसूला गया है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सार्वजनिक स्थानांे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

कलेक्टर श्री कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिले के नागरिकों एवं दुकानदारांे से आग्रह करते हुए कहा कि बिना मास्क लगाये प्रतिष्ठानों का संचालन न करें। साथ ही स्वयं एवं दूसरों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और हाथों को सेनेटाइज अवश्य करने कहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!