header ads
कृषिछत्तीसगढ़पर्यावरणशिक्षा

नारायणपुर में शीतलहर की चेतावनी नहीं फिर भी पढ़ रही कड़ाके की ठंड ,पारा गिरकर पहुंचा 5.4 डिग्री सेल्सियस पर

 

नारायणपुर में शीतलहर की चेतावनी नहीं फिर भी पढ़ रही कड़ाके की ठंड

पारा गिरकर पहुंचा 5.4 डिग्री सेल्सियस पर

 

कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर (28 जनवरी 2022)
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण पूरा प्रदेश दोबारा ठंड की चपेट में आ चुका है। हालांकि नारायणपुर जिले के लिए मौसम विज्ञान विभाग द्वारा फिलहाल शीतलहर की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है फिर यहां हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मौसम मौसम वेधशाला में आज का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 27 जनवरी को 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, अर्थात बीते हुए कल की अपेक्षा आज पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। बढ़ते ठंड को देखते हुए ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों एवं आम जनों हेतु जारी की सलाह

आम जनों हेतु सलाह-

 जहां तक संभव हो बाहर ना निकले अगर आवश्यक कार्य से निकलना हो तो गर्म कपड़े पहन कर ही निकले।
 ठंडी हवाओं से बचाव हेतु गैरजरूरी यात्राओं को स्थगित करें।
 अत्यधिक ठंडा पानी पीने के बजाय कुनकुना या गर्म पानी पिऐं।
♦️ पर्याप्त मात्रा में पानी या गर्म पेय का सेवन करें।
♦️ हाथ पैरों में अधिक महसूस होने पर इसे रगड़ने की बजाय गर्म पानी में रखें अगर शरीर का रंग काला पड़ जाए तो डॉक्टर से तुरंत मिले।

*किसान भाइयों के लिए सलाह-*
♦️किसान भाई फसलों को ठंड से बचाने हेतु शाम के समय स्प्रिंकलर से हल्की सिंचाई करें।

♦️मुर्गी पालके किसान मुर्गी घर में अतिरिक्त बल्ब लगाकर शेड को गर्म रखने की व्यवस्था करें।

♦️ घर एवं पशु गृह में खुली खिड़कियों को बोरे से ढक कर ठंडी हवा को प्रवेश करने से रोके।

♦️पशुओं को अत्यधिक ठंडा पानी पीने ना दे एवं रात के समय उन्हें खुले में ना बांधे।

♦️ किसान भाइयों ने सब्जी के लिए थरहा बोया है तो उसे रात में पॉलिथीन से ढक दें एवं सुबह खोल दें।

कृषि मौसम इकाई कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!