header ads
छत्तीसगढ़रायपुरसत्य की खोज

एक राखी साइबर जागृति’ की राज्य में गूंज, यहाँ की पुलिस को मिला बड़ा सम्मान

एक घंटे में 1.65 लाख लोगों तक पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश, जांजगीर-चांपा पुलिस को राज्य स्तरीय पुरस्कार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित, ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान को नवाचार श्रेणी में मिला पुरस्कार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण करते ASP डॉ. यूलैंडन यार्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण करते ASP डॉ. यूलैंडन यार्क

जांजगीर-चांपा/रायपुर। साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता फैलाने के अभिनव प्रयास के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस के ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान को नवाचार श्रेणी में यह सम्मान मिला। 9 अक्टूबर को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया। जांजगीर-चांपा पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क ने पुरस्कार ग्रहण किया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए इस अभियान के तहत 27 अगस्त को महज एक घंटे में 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। राखी के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से बचने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

जनभागीदारी बनी अभियान की ताकत

अभियान की खासियत कम समय में बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़कर साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना रहा। जनभागीदारी और नवाचार के जरिए पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम को जनअभियान का रूप देने का प्रयास किया। राज्य स्तरीय सम्मान को जांजगीर-चांपा पुलिस की इसी पहल की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह पुरस्कार साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और आम नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने की दिशा में जिले की पुलिस के प्रयासों को मिली पहचान है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!