header ads
अपराधछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीय

CG: मोहपाल सरपंच हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश में हत्या की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश, डंडा और लोहे का रॉड बरामद

मोहपाल सरपंच हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

 

कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ी पुरानी रंजिश में हत्या की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश, डंडा और लोहे का रॉड बरामद

 

कोंडागांव। जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के मोहपाल गांव में सरपंच मंगल सिंह मरकाम की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कथित प्रेम प्रसंग को लेकर चली आ रही रंजिश के बाद हत्या की साजिश रची गई थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

मोहपाल सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई
मोहपाल सरपंच हत्याकांड में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर की रात सरपंच मंगल सिंह मरकाम के गांव पहुंचने की जानकारी आरोपियों को मिली थी। इसके बाद आरोपियों ने पगडंडी मार्ग और नदी किनारे जंगल के पास घात लगाकर उनका इंतजार किया। सरपंच के वहां पहुंचते ही उन्हें घेर लिया गया और हाथ, थप्पड़, चप्पल, डंडे तथा लोहे के रॉड से मारपीट की गई।

 

हाथ बांधकर करीब 60 मीटर दूर ले जाने का आरोप

 

पुलिस जांच के अनुसार मारपीट के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर सरपंच के हाथ बांध दिए और उन्हें घटनास्थल से करीब 60 मीटर दूर ले गए। इसके बाद उन्हें कंबल से ढंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सड़क किनारे आग जलाकर रातभर मौके के आसपास मौजूद रहे।

 

बताया गया है कि सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच आरोपी वहां से फरार हो गए।

 

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

 

घटना के बाद परिजन घायल मंगल सिंह मरकाम को उपचार के लिए फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 22/2026 दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ाई। जांच में एफएसएल और साइबर टीम की भी मदद ली गई।

 

पूछताछ के बाद हथियार बरामद

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ और आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे और लोहे के रॉड को बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने मिट्ठू राम नेताम, श्रवण कुमार नेताम, अमित कुमार नेताम, लखन नेताम, नवलू वट्टी, राकेश मण्डावी और प्रभु लाल नेताम को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने कहा, जांच अभी जारी

 

फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि मामले में विवेचना अभी जारी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास हत्याकांड से संबंधित कोई जानकारी अथवा साक्ष्य है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता है। जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जारी है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!