header ads
धर्मनारायणपुरराष्ट्रीय

CG: ईद मिलादुन्नबी पर सेवा की मिसाल, मरीजों और दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी खुशियां

जिला अस्पताल में मरीजों को फल, स्टाफ को कलम और दिव्यांग बच्चों को भोजन व पाठ्य सामग्री वितरित

ईद मिलादुन्नबी पर सेवा की मिसाल, मरीजों और दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी खुशियां

 

जिला अस्पताल में मरीजों को फल, स्टाफ को कलम और दिव्यांग बच्चों को भोजन व पाठ्य सामग्री वितरित

 

नारायणपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर आजाद फाउंडेशन एवं ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से इंसानियत, भाईचारे और सेवा भाव का संदेश देते हुए सेवा कार्य किया गया। संस्था की ओर से पिछले दस वर्षों से लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जिला अस्पताल और दिव्यांग विद्यालय में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

संस्था के पदाधिकारी और सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के सम्मान में उन्हें कलम भी भेंट की गई। संस्था के सदस्यों ने कहा कि मरीजों की सेवा में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान समाज के लिए महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

 

इसी क्रम में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य गरांजी स्थित परीयना आवासीय दिव्यांग विद्यालय पहुंचे। यहां विशेष बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ खुशियां साझा कीं। बच्चों को पाठ्य सामग्री और भोजन उपलब्ध कराया गया। संस्था की इस पहल से दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

 

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश मानवता, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद से जुड़ा है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष सेवा कार्य किए जाते हैं। समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मो. मुबारक खान अजहरी, जिला प्रभारी हाजी डॉ. सैय्यद वली आजाद, जिला संरक्षक मोहसिन रजा, जिला संरक्षक हाशिम अहमद खान, जिला वरिष्ठ सलाहकार जहीर खान, जिला प्रवक्ता एडीसी शादान फारुकी, जिला उपाध्यक्ष फारुक शाह, शकील, मो. जैद अशरफ और शेख फरीद, जिला सचिव अलतमश फारुकी, जिला मीडिया प्रभारी हाजी शेख अरमान, सोशल मीडिया प्रभारी मो. साहजान और अब्दुल रहीम सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

 

इस दौरान सुफियान खान, शेख फैजान, जावेद मिर्जा बैग, मो. करीद, मिर्जा जावेद और मो. मुजिब खान सहित अन्य सदस्यों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!