header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररोजगारशिक्षा

CG: जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी का सख्त निर्देश, ग्रामीणों की शिकायत आने से पहले व्यवस्था सुधारें

जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी का सख्त निर्देश, ग्रामीणों की शिकायत आने से पहले व्यवस्था सुधारें

 

रिपोर्टर बोधन नाग

 

नारायणपुर। जिला पंचायत सदस्य एवं शिक्षा समिति सदस्य राकेश उसेंडी ने जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान व्यवस्थाओं के साथ अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच होगी।

राकेश उसेंडी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति और मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसी तरह स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच की जाएगी।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी ग्रामीण को अपनी समस्या या विभागीय लापरवाही की शिकायत लेकर जनप्रतिनिधियों के पास आने की नौबत नहीं आनी चाहिए। अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

 

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी स्थान पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। ग्रामीणों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

 

राकेश उसेंडी ने कहा कि अब लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की शिकायत आने का इंतजार करने के बजाय विभागों को पहले से ही अपनी व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!