header ads
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीयरोजगार

CG: महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, बहनों को मिला आर्थिक संबल

महतारी वंदन की 30वीं किस्त से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, बहनों को मिला आर्थिक संबल

 

रायपुर, 21 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं घरेलू जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और त्योहारों की तैयारियों में मदद ले रही हैं। रक्षाबंधन से पहले योजना की 30वीं किस्त मिलने से प्रदेश की बहनों में खुशी का माहौल है।

रायगढ़ की वृंदावती सिदार और बिलासपुर की सोनम साहू बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए नियमित आर्थिक सहारा बन गई है। इस राशि से वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ त्योहारों की तैयारियां भी कर पा रही हैं।

 

30वीं किस्त से खरीदी राखी

 

रायगढ़ की वृंदावती सिदार ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि से उन्हें घर की जरूरी जरूरतें पूरी करने में काफी मदद मिलती है। बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और घर गृहस्थी के खर्चों में यह राशि लगातार सहारा दे रही है। रक्षाबंधन से पहले मिली 30वीं किस्त से उन्होंने अपने भाइयों के लिए राखी खरीदी है।

 

वृंदावती का कहना है कि भाई की कलाई पर राखी बांधते समय उन्हें इस बात की खुशी होगी कि योजना से मिली राशि ने त्योहार की तैयारियों में भी उनका साथ दिया।

 

रक्षाबंधन से पहले आर्थिक सहारा

 

बिलासपुर की सोनम साहू के लिए भी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले खुशियां लेकर आई है। उन्होंने बताया कि खाते में राशि आने से वह अपने भाई के लिए राखी खरीदने के साथ त्योहार की अन्य तैयारियां भी कर सकेंगी।

 

सोनम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले आर्थिक सहायता मिलना उनके लिए उपहार जैसा है। इससे त्योहार की खुशी और बढ़ गई है।

 

महिलाओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास

 

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता प्रदेश की अनेक महिलाओं के लिए छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करने का माध्यम बन रही है। महिलाओं को अपनी जरूरतों और परिवार से जुड़े खर्चों के लिए कुछ हद तक आर्थिक स्वतंत्रता मिल रही है। इससे उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो रही है।

 

वृंदावती और सोनम का कहना है कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास भी कराती है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली 30वीं किस्त ने भाई बहन के स्नेह के इस पर्व को उनके लिए और खास बना दिया है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!