
परियना जेईई और नीट कोचिंग सेंटर में भौतिकी शिक्षक का चयन, 25 अगस्त को वॉक इन इंटरव्यू
गरांजी एजुकेशन हब में विशेषज्ञ शिक्षक की होगी नियुक्ति, जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगा साक्षात्कार
नारायणपुर, 18 अगस्त 2026। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार संचालित परियना जेईई और नीट कोचिंग सेंटर एजुकेशन हब गरांजी में शैक्षणिक सत्र 2026 27 के लिए भौतिकी विषय के विशेषज्ञ शिक्षक का चयन किया जाएगा। इसके लिए 25 अगस्त को वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया गया है।
वॉक इन इंटरव्यू 25 अगस्त 2026 मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से जिला पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में होगा। जिला प्रशासन ने भौतिकी विषय के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।
अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव संबंधी दस्तावेज और आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार स्थल में उपस्थित होना होगा।
परियना जेईई और नीट कोचिंग सेंटर जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अखिल भारतीय स्तर की मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है। विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।




