header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़टैकनोलजीनारायणपुरबस्तररायपुरशिक्षा

CG: तिरंगे की शान और बेटियों की उड़ान, आदेश्वर अकैडमी में यादगार बना स्वतंत्रता दिवस समारोह

महिला सशक्तिकरण की थीम पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

आदेश्वर अकैडमी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

महिला सशक्तिकरण की थीम पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के सीबीएसई से संबद्ध निजी विद्यालय आदेश्वर अकैडमी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा मंत्री जैकी कश्यप रहे। विशिष्ट अतिथि पत्रकार एवं भाजपा मंडल महामंत्री बिंदेश पात्र तथा पत्रकार एवं एससी मोर्चा प्रभारी अनिल खोबरागड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर जवरी लाल जैन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को उत्साह से भर दिया।

आदेश्वर अकैडमी में प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को अलग थीम के साथ आयोजित किया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम महिला सशक्तिकरण रखी गई थी। विद्यार्थियों ने नाट्य और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से नीरजा भनोट, गुंजन सक्सेना और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, उत्साह और मेहनत की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने यह संदेश भी दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और साहस के दम पर नई पहचान बना सकती हैं।

मुख्य अतिथि जैकी कश्यप ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि अनिल खोबरागड़े ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संस्था के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर सुविधाओं और अनुशासन के साथ विद्यालय ने कम समय में नारायणपुर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

स्वच्छ वातावरण और बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनी पहचान

आदेश्वर अकैडमी नारायणपुर जिले के बेहतरीन और स्वच्छ वातावरण वाले विद्यालयों में अपनी अलग पहचान बना रहा है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जुड़ी गतिविधियों को भी शिक्षा का हिस्सा बनाया गया है।

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अनुभवी और समर्पित शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को निखारने का प्रयास करते हैं।

संस्था की विशेषता यह है कि यहां शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा गया है। संस्कृति, सभ्यता, विज्ञान, अनुशासन और आधुनिक सोच के समन्वय के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया जाता है। यही वजह है कि आदेश्वर अकैडमी नारायणपुर में एक बेहतर शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य मनीष राजपूत ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर नई आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को बेहतर बनाते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर संस्था के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, पीटीए सदस्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!