CG: डायल-112 की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाया, बची जान

दंडकारण्य दर्पण
डायल-112 की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाया, बची जान
नारायणपुर। जिले में डायल-112 की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस टीम की तत्परता के चलते घायल को बिना देरी के चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
जानकारी के अनुसार 7 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे डायल-112 को सूचना मिली कि ग्राम गुड़रापारा, बासिंग, थाना कोहकामेटा क्षेत्र में एक व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची टीम ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता दी और सुरक्षित तरीके से डायल-112 वाहन में बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल नारायणपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया।
इस पूरी कार्रवाई में डीसीएफ आरक्षक सुरेंद्र रजक, डीसीएफ आरक्षक अर्जुन सलाम और चालक किशन रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने बिना समय गंवाए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
नारायणपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, सड़क दुर्घटना, चिकित्सीय आपातकाल या अन्य सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहायता के लिए तत्पर रहती है।




