header ads
छत्तीसगढ़टैकनोलजीनई दिल्लीरायपुरराष्ट्रीय

National: CGPSC रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, अभ्यर्थियों के नाम की जगह ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’

भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में तकनीकी गड़बड़ी या गंभीर लापरवाही?

दंडकारण्य दर्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित सब इंस्पेक्टर प्री परीक्षा 2024 के परिणाम को लेकर नया विवाद सामने आया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि रिजल्ट में उनके नाम सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। कई स्थानों पर अभ्यर्थियों के नाम की जगह “स्पेस”, “रानी”, “न्यूज” जैसे अजीबोगरीब शब्द दिखाई दे रहे हैं, जिससे परिणाम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि यह परीक्षा 12 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। लंबे इंतजार के बाद परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि उन्हें स्पष्ट और त्रुटिरहित जानकारी मिलेगी, लेकिन परिणाम में सामने आई तकनीकी गड़बड़ी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी रिजल्ट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं और अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।

इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार और संबंधित परीक्षा एजेंसी से जवाब मांगा है। उनका कहना है कि इतनी महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा के परिणाम में इस तरह की त्रुटियां गंभीर लापरवाही को दर्शाती हैं और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस तकनीकी गड़बड़ी को लेकर विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की मांग है कि त्रुटियों को जल्द दूर कर सही और प्रमाणिक परिणाम जारी किया जाए, ताकि किसी भी योग्य उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!