header ads
कला और संस्कृतिकृषिछत्तीसगढ़परम्परागतपर्यावरणबस्तररायपुरराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

CG: धनेन्द्र मणि को विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के जिला गौरक्षा विभाग की मिली जिम्मेदारी

धनेन्द्र मणि को विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के जिला गौरक्षा विभाग की मिली जिम्मेदारी

 

कोंडागांव। विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय प्रांतीय बैठक 24 से 26 जुलाई तक रायगढ़ के अग्रोधाम भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी। इसी क्रम में कोंडागांव जिले के सक्रिय कार्यकर्ता धनेन्द्र मणि को विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के जिला गौरक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया।

धनेन्द्र मणि इससे पहले बजरंग दल के जिला सह संयोजक तथा जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन ने उनकी सक्रिय भूमिका, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी प्रदान की है।

 

नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धनेन्द्र मणि को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह अपने नए दायित्व का भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर धनेन्द्र मणि ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल जिले में गौ संरक्षण से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि गौहत्या या गौ-तस्करी से जुड़े किसी अवैध कृत्य की जानकारी मिलती है तो संगठन कानून के दायरे में रहकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा।

 

उन्होंने कहा कि संगठन जिले में जनजागरण अभियान को भी गति देगा। धर्मांतरण से जुड़े मामलों में यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो तथ्यों के आधार पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मामला प्रस्तुत कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की जाएगी।

 

धनेन्द्र मणि ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनका लक्ष्य गौ संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना रहेगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!