header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़बस्तररायपुरराष्ट्रीय

CG: केरसई का महतारी सदन बना महिला स्व-सहायता समूहों की नई ताकत, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिला स्थायी मंच

दंडकारण्य दर्पण

 

केरसई का महतारी सदन बना महिला स्व-सहायता समूहों की नई ताकत, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिला स्थायी मंच

 

रायपुर, 1 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए सशक्तिकरण का प्रभावी केंद्र बनकर सामने आया है। इस भवन के निर्माण से महिलाओं को नियमित बैठकों, आजीविका गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और स्थायी स्थान उपलब्ध हुआ है।

महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य बबीता गुप्ता ने बताया कि पहले समूह की बैठक आयोजित करने के लिए किसी उपयुक्त स्थान की व्यवस्था नहीं थी। कभी किसी सदस्य के घर तो कभी खुले मैदान या पेड़ के नीचे बैठक करनी पड़ती थी। बारिश और गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती थी, जिससे समूह की गतिविधियां प्रभावित होती थीं।

 

उन्होंने बताया कि महतारी सदन बनने के बाद अब सभी सदस्य एक ही स्थान पर नियमित रूप से बैठक कर रही हैं। यहां बचत, ऋण, आजीविका योजनाओं, प्रशिक्षण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवस्थित चर्चा होती है। इससे समूह का संचालन अधिक प्रभावी हुआ है और महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है।

 

बबीता गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। अब बैठकों के लिए स्थान की चिंता नहीं रहती और सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से संचालित हो रही हैं।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं के संगठन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन चुका है। यह केंद्र महिलाओं को संगठित होकर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!