header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीयशिक्षा

CG: दण्डकारण्य दर्पण की खबर का बड़ा असर: दो साल से अधूरा पड़ा छोटेडोंगर अस्पताल का शौचालय निर्माण फिर शुरू

दण्डकारण्य दर्पण की खबर का बड़ा असर: दो साल से अधूरा पड़ा छोटेडोंगर अस्पताल का शौचालय निर्माण फिर शुरू

संवाददाता: बोधन नाग, छोटेडोंगर

छोटेडोंगर, नारायणपुर। विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल दण्डकारण्य दर्पण में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पिछले लगभग दो वर्षों से अधूरा पड़ा शौचालय निर्माण कार्य आखिरकार दोबारा शुरू हो गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित विभाग व ठेकेदार को तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि शौचालय निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दण्डकारण्य दर्पण ने इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था।

 

खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और बंद पड़ा निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया गया। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब शौचालय का निर्माण शीघ्र पूरा होगा, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक सुविधा मिल सकेगी।

स्थानीय नागरिकों ने दण्डकारण्य दर्पण की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!