header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीयशिक्षा

CG: पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव के छात्र का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन

पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव के छात्र का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन

 

नवोदय में भी 4 विद्यार्थियों ने बनाई जगह

 

नारायणपुर, 23 जुलाई 2026// पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय, देवगांव के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के एक छात्र का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है। छात्र की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय में संचालित गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का परिणाम मानी जा रही है।

विद्यालय की अधीक्षक श्रीमती रंजीता नाग के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणा से विद्यार्थियों के लिए शालेय समय के अतिरिक्त नियमित रूप से स्मार्ट क्लास के माध्यम से विशेष प्रयास कोचिंग संचालित की जाती है। इस कोचिंग का संचालन वर्ष 2022 से श्री खिलेन्द्र देवांगन द्वारा लगातार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में भी विद्यालय के 4 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को भी शालेय समय के बाद अधीक्षक श्रीमती रंजीता नाग के मार्गदर्शन में विशेष ट्यूटर द्वारा नियमित कोचिंग उपलब्ध कराई गई, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रयास आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय परिवार ने चयनित छात्र एवं नवोदय में चयनित सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अधीक्षक श्रीमती रंजीता नाग, कोच श्री खिलेन्द्र देवांगन तथा समस्त शिक्षकों के समर्पित योगदान की सराहना की।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!