header ads
अधिकारछत्तीसगढ़नई दिल्लीनारायणपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

CG News: नारायणपुर में संदीप कुमार पटेल, सुकमा में मयंक गुर्जर और बीजापुर में उमेश प्रसाद गुप्ता बने नए एसपी, रायपुर कमिश्नरेट और पुलिस मुख्यालय में भी कई अहम बदलाव

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों के एसपी बदले

 

 

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों के एसपी बदले

 

 

नारायणपुर में संदीप कुमार पटेल, सुकमा में मयंक गुर्जर और बीजापुर में उमेश प्रसाद गुप्ता बने नए एसपी, रायपुर कमिश्नरेट और पुलिस मुख्यालय में भी कई अहम बदलाव

 

रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के तहत 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है। इसके अलावा रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंजों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

तबादला सूची के अनुसार संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं मयंक गुर्जर को सुकमा और उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दंतेवाड़ा जिले के नए एसपी के रूप में चंद्रमोहन सिंह की नियुक्ति की गई है।

 

सरकार ने भावना पांडेय को धमतरी, हरीश राठौर को कोरिया, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा तथा सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

 

तबादला आदेश में अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वहीं बालाजी राव सोमावर और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ डीसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।

 

राज्य सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

 

दंडकारण्य दर्पण

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!