header ads
अपराधकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़जगदलपुररायपुरराष्ट्रीय

CG News: फरसगांव में एनएच-30 के डिवाइडर से निकली चिंगारी, करंट की आशंका से मचा हड़कंप

अस्पताल चौक पर देर रात हुई घटना, स्थानीय युवाओं ने संभाला मोर्चा, बिजली विभाग को दी गई सूचना, जांच के बाद सामने आएगी वजह।

दंडकारण्य दर्पण

 

एनएच-30 के डिवाइडर से निकली चिंगारी, करंट फैलने की आशंका से अस्पताल चौक पर मचा हड़कंप

कोंडागांव। फरसगांव नगर के अस्पताल चौक स्थित नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सड़क के बीच बने लोहे के डिवाइडर से अचानक लगातार चिंगारियां निकलने लगीं। घटना रात करीब 9 बजे मंसा ठेला के सामने हुई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में करंट फैलने की आशंका से दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिवाइडर के लोहे के हिस्से से लगातार चिंगारी निकल रही थी। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, क्योंकि अस्पताल चौक नगर का व्यस्त क्षेत्र है, जहां देर रात तक लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय युवाओं ने जिम्मेदारी निभाते हुए डिवाइडर के आसपास निगरानी शुरू कर दी। उन्होंने राहगीरों और वाहन चालकों को डिवाइडर से दूर रहने की सलाह दी तथा किसी भी व्यक्ति को उसे छूने से रोका। युवाओं की सतर्कता से संभावित दुर्घटना टल गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को घटना की सूचना दी। अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि डिवाइडर से चिंगारी निकलने का वास्तविक कारण क्या था। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट, भूमिगत विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी या किसी विद्युत तार के संपर्क में आने जैसी संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग और प्रशासन से तत्काल जांच कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जांच पूरी होने तक अस्पताल चौक स्थित उक्त डिवाइडर के पास अनावश्यक रूप से न जाएं और बच्चों को भी उससे दूर रखें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

 

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!