header ads
छत्तीसगढ़धर्मनई दिल्लीनारायणपुरपरम्परागतबस्तरमध्य प्रदेशरायपुरराष्ट्रीयशिक्षा

CG News: धर्मांतरण के खिलाफ सरकार कर रही कार्रवाई, समाज भी है सजग : अरुण साव

 

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के कुछ मामले सामने आए हैं, लेकिन राज्य सरकार ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में धर्मांतरण की घटनाएं खुलेआम होती थीं, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाने और इसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है ताकि प्रदेश में अवैध धर्मांतरण की घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सरकार ही नहीं, बल्कि विभिन्न समाज भी इस विषय को लेकर जागरूक और सजग हैं। समाज के लोग धर्मांतरण के खिलाफ एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और सामाजिक स्तर पर भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में सफलता मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक समरसता और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!