header ads
अंतर्राष्ट्रीयअपराधछत्तीसगढ़टैकनोलजीनई दिल्लीरायपुरराष्ट्रीय

CG News: जांजगीर-चांपा से ISI कनेक्शन का भंडाफोड़, स्लीपर सेल का संदिग्ध सदस्य दबोचा गया

आईएसआई से संपर्क के मिले डिजिटल साक्ष्य, किरायेदार सत्यापन के दौरान खुला राज; संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेजने और टारगेट किलिंग की साजिश का आरोप।

जांजगीर-चांपा

 

जांजगीर-चांपा पुलिस को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल से जुड़े होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क होने के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारण जिले के पट्टी थाना क्षेत्र का निवासी है। वह कुछ समय से अकलतरा के मिनीमाता चौक क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

 

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉलिंग रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स तथा अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान, सऊदी अरब और मैक्सिको के विभिन्न मोबाइल नंबरों के माध्यम से आईएसआई समर्थित नेटवर्क के संपर्क में था। वह देश की महत्वपूर्ण लोकेशन और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेजने का काम करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से टारगेट किलिंग की साजिश से जुड़ा हुआ था और हथियार उपलब्ध होने के बाद बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

 

 

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!